फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Graphic Era Hospital replaced two heart valves without any incision

Dehradun News: ग्राफिक एरा अस्पताल ने बिना चीरा लगाए हार्ट के दो वॉल्ब बदले

Sat, 21 Sep 2024 05:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Graphic Era Hospital replaced two heart valves without any incision
ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने बिना चीरा लगाए एक साथ हार्ट के दो वॉल्ब बदल डाले। चिकित्सा क्षेत्र में उत्तर भारत में यह अपनी तरह का पहला मामला माना जा रहा है। ग्राफिक एरा अस्पताल के कैथ लैब के निदेशक व ह्रदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राज प्रताप सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि 70 वर्ष के एक पूर्व सैनिक के ह्रदय के दो वॉल्ब बिना चीरा लगाए एक साथ बदले गए हैं। हार्ट फेलियर की स्थित में इसी हफ्ते कर्णप्रयाग निवासी इस मरीज को ग्राफिक एरा अस्पताल लाया गया था। करीब 12 साल पहले उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी थी। तब उनके हार्ट में दो वॉल्ब डाले गए थे। ईको करने पर पाया गया कि मरीज के दो वॉल्ब खराब हो चुके हैं। उनकी जान खतरे में थी। दोनों वॉल्ब बदलने जरूरी थे, लेकिन इसमें जान का जोखिम 40 प्रतिशत था। हाई रिस्क केस को देखते हुए तय किया गया कि बिना चीरा लगाए ट्रांस कैथेटर एओर्टिक वॉल्ब रिप्लेसमेंट टेक्निक (टीएवीआर) का उपयोग कर वॉल्ब बदले जाएं। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने इस तकनीक से एओर्टिक वॉल्ब के साथ ही माईट्रल वॉल्ब भी बदल दिया। विशेषज्ञों की इस टीम में डॉ. हिमांशु राणा, डॉ. अखिलेश पांडेय और डॉ. एसपी गौतम शामिल थे। प्रेस वार्ता में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नितिन बंसल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने इस शानदार उपलब्धि पर विशेषज्ञों की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन



पोषण के बारे में बताया गया
कोलहुपनी बहुउद्देशीय भवन में पौंधा सेक्टर की लगभग 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण माह मनाया। इसमें मुख्य अतिथि प्रधान संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार मौजूद रहे। सुपरवाइजर राखी ने पोषण के बारे में बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed