फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Graphic Era got 52nd rank in NIRF list

Dehradun News: ग्राफिक एरा को एनआईआरएफ सूची में 52वीं रैंक मिली

Tue, 13 Aug 2024 02:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Graphic Era got 52nd rank in NIRF list
Iकेंद्र सरकार की ओर से जारी की गई एनआईआरएफ रैंकिंग 2024
विज्ञापन

I
Iकेंद्र सरकार की ओर से जारी एनआईआरएफ सूची में ग्राफिक एरा को 52वीं रैंक मिली है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी पांच साल से लगातार देश के टॉप सौ विश्वविद्यालयों की केंद्र सरकार की सूची में स्थान पा रही है। विवि प्रबंधन एवं प्रशासन ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि विवि ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
I
I
I
Iकेंद्र सरकार की देश के 100 टॉप विश्वविद्यालयों की सूची में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को पांचवीं बार शामिल किया गया है। इस बार पहले से भी अच्छी रैंक मिली है। पिछले साल ग्राफिक एरा केंद्र सरकार की इस रैंकिंग में देश में 55वां स्थान मिला था। वहीं पिछले साल इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाले संस्थानों में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी 62वें स्थान पर थी। मैनेजमेंट की शिक्षा के लिए ग्राफिक एरा को इस बार रैंकिंग में 59वीं रैंक मिली है। पिछले साल यह रैंक 65 थी। ग्राफिक एरा को सौ शीर्ष विश्वविद्यालयों में स्थान मिलने पर यूनिवर्सिटी में छात्र छात्राओं ने नाच गाकर खुशी का इजहार किया गया और शाम मिठाइयां बांटी गई। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रोफेसर कमल घनशाला ने कहा कि यह रैंकिंग विश्व की सबसे नई टेक्नोलॉजी से प्रयोगशालाओं को जोड़ने, पूरी दुनिया को लाभांवित करने वाली नई खोजों, बड़े पैमाने पर पेटेंट और रिसर्च के साथ शिक्षा के उच्च स्तर पर केंद्र सरकार की सराहना की तरह है।
विज्ञापन

I
I
I
I

I
Iराज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों को नहीं मिली रैंकिंग में जगह
I
Iकेंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2024 जारी कर दी गई है। इस बार भी राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों को देश के सौ संस्थानों की सूची में जगह नहीं मिल पाई है। हालांकि आईआईटी रुड़की को पहले दस विवि की सूची में स्थान मिला है। वहीं राज्य में कुछेक प्राइवेट विश्वविद्यालयों को भी पहले सौ विश्वविद्यालयों की सूची में जगह मिली है। लेकिन सरकारी विवि को जगह नहीं मिल पाने को लेकर शैक्षिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed