दादा-दादी ने टोका तो पोते के सिर पर हुआ खून सवार, आखिरी सांस तक जलती लकड़ी से करता रहा वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोते ने अपने दादा-दादी को इस हैवानियत के साथ मौत के घाट उतार दिया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में पोते ने अपने दादा-दादी को जलती लकड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। नेपाल प्रहरी ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत है। बैतड़ी प्रहरी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुनर्या गांव पालिका वार्ड नंबर सात के पत्थरकोट गांव में 24 वर्षीय लोकेंद्र कुंवर को उसके दादा-दादी ने किसी बात के लिए मना कर दिया।
आरोप है कि इस पर लोकेंद्र अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और दादा गगन कुंवर (84) और दादी नारु कुंवर (76) के सिर पर आग से जलती लकड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बैतड़ी के डीएसपी नेत्रमणि गिरी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। बाद में उसे शंकरपुर प्रहरी चौकी के दल ने पकड़ लिया है। इससे पहले घटना की जानकारी मिलने के बाद पाटन इलाका प्रहरी चौकी से जोगेंद्र बहादुर बोगटी के नेतृत्व में जवानों को भेजा गया। घटना की जांच के आदेश दिए गए है।