फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   grah dasha in baisakhi fest.

बैसाखी पर 67 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, पढ़ें

Sun, 12 Apr 2015 01:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Apr 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
grah dasha in baisakhi fest.

बैसाखी पर्व पर इस बार 67 वर्ष बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। वर्ष के राजा शनि के साथ इस दिन से मंत्री के स्थान पर मंगल प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन


मंगल और शनि को परस्पर स्नेही माना जाता है। खास बात यह है कि बैसाखी पर पुण्यकाल 16 घड़ी पहले प्रारंभ हो जाएगा और 16 घड़ी बाद तक रहेगा। इससे लोग दिनभर दान पूजन का लाभ ले सकेंगे।

विभिन्न राशियों पर इसके अलग-अलग प्रभाव होंगे। 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व है। इस दिन सूर्य मीन से मेष राशि पर प्रवेश करेगा। सूर्य संक्रमण दोपहर 1.35 बजे होगा। सूर्य के प्रवेश से सोलह घड़ी पहले ही पुण्यकाल शुरू हो जाएगा। पुण्यकाल की शुरुआत सुबह 7.10 मिनट पर होगी।

विज्ञापन

मंगल मंत्री रहने पर वर्षा होती है अधिक

grah dasha in baisakhi fest.

इस बार वर्ष के राजा शनि और मंत्री मंगल हैं। वर्ष 1948 में भी यही स्थिति बनी थी, जबकि यही दोनों राजा और मंत्री थे। सूर्य संक्रमण का प्रभाव सभी राशियों पर मिला जुला रहेगा, हालांकि मेष, वृष, कर्क, सिंह, धनु, मकर राशि के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

उत्तराखंड विद्वत सभा के उपाध्यक्ष आचार्य भरतराम तिवारी ने बताया कि मंगल मंत्री रहने पर वर्षा अधिक होती है। बताया कि बैसाखी के दिन सूर्य उपासना की जाती है।

आचार्य पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बैसाखी के दिन भगवान विष्णु का भी पूजन किया जाता है। डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि बैसाखी के मौके पर तीर्थ स्थलों पर स्नान, दान आदि करना बेहद शुभ होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed