{"_id":"1c54c3bab9ca39b5dd0a3884f22a983b","slug":"grade-pay-increase-pwd-field-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"फील्ड कर्मचारियों के ग्रेड वेतन में बढ़ोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फील्ड कर्मचारियों के ग्रेड वेतन में बढ़ोत्तरी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Feb 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने लोक निर्माण विभाग के फील्ड कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें, रेल बजट: कुमाऊं को सौगात, गढ़वाल खाली हाथ
वर्क एजेंट से लेकर वर्क सुपरवाइजर तक ग्रेड वेतन में 100 से 200 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है। लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव अरविंद सिंह हयांकी की ओर से शासनादेश जारी होने पर गुरुवार को प्रांतीय खंड परिसर में कर्मचारियों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।
विज्ञापन
पढ़ें, दूसरों की अंगुली थाम बदली आदिवासी महिलाओं की जिंदगी
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने कहा कि संगठन इस मांग को लेकर 2012 से संघर्ष कर रहा था। जबकि, कुछ संगठन इसका विरोध कर रहे थे।
पढ़ें, एक अप्रैल से उत्तराखंड में जांच और इलाज मिलेगा मुफ्त
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की हड़ताल से भी इस मांग को बल मिला था। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह, संघ के प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह शाह, अरुण पांडे, राजेश प्रसाद, एसएस नेगी, विक्रम गुसांई, दिनेश चौहान आदि शासनादेश पर खुशी जताई है।
किसका कितना बढ़ा वेतन
पदनाम - वर्तमान ग्रेड वेतन - संशोधित ग्रेड वेतन
वर्क एजेंट - 1800 - 2000
मेट - 1800 - 1900
बढ़ई/कारपेंटर - 1800 - 1900
प्लंबर - 1800 - 1900
सहायक मैकेनिक - 1800 - 1900
सर्वेयर - 1800 - 1900
मैकेनिक - 1800 - 1900
जूनियर लैब सहायक - 1800 - 1900
रोलर फोरमैन - 1800 - 2000
वर्क सुपरवाईजर - 1900 - 2000