फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Grabbed Rs 1.05 crore on the pretext of selling land

Dehradun News: जमीन बेचने का झांसा देकर हड़प लिए 1.05 करोड़ रुपये

Sat, 06 May 2023 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 1.05 crore on the pretext of selling land
एक व्यक्ति से जालसाजों ने जमीन का सौदा कर 1.05 करोड़ रुपये हड़प लिए। मामले में बबलू निवासी चिरंजीलाल एन्क्लेव ने डीआईजी रेंज को शिकायत की थी। उन्होंने अमित सिंह निवासी बडकली दूधली और उसके पांच साथियों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि अमित ने उन्हें धोरणखास में एक जमीन बेचने का झांसा दिया। इसके लिए आरोपियों ने 1.05 करोड़ रुपये ले लिए। इसके बाद जब बैनामा करने के लिए कहा गया तो आरोपी आधी जमीन का ही बैनामा करने को राजी हुए। बाकी के लिए इन्कार कर दिया। इस पर उन्होंने अनुबंध तोड़ने को कहा। बबलू ने अपने पैसे मांगे, लेकिन अमित और उसके साथियों ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि मामले में अमित सिंह, प्रखर अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, दिनेश कुमार गुप्ता, विक्रांत मित्तल, मानव जोहर और मंजीत जोहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed