{"_id":"9ff5814c7d077f357bef24e2e92c29cc","slug":"governor-will-give-voter-i-card-on-voter-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मतदाताओं को राज्यपाल करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मतदाताओं को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Jan 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी पहली बार मतदाता बने 18 से 19 साल उम्र के बीच के 10 नए मतदाताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
राजभवन में होगा कार्यक्रम
जिला निर्वाचन कार्यालय ने इन नवमतदाताओं की सूची तैयार कर ली है। इन नव मतदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया जाएगा।
राज्यपाल अपने हाथों से उन्हें मतदाता पहचान पत्र देंगे। नवमतदाताओं को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
बूथों पर दिलाएंगे शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। सुबह ठीक 11 बजे बूथों पर बीएलओ मतदाताओं को शपथ दिलाएंगे। छपे हुए शपथ पत्र बीएलओ को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
ड्रॉप बॉक्स की सेवा लें
शहर के सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। अगर किसी वजह से कोई समय से बूथ पर नहीं पहुंच पाया तो वह निराश न हो।
जिला निर्वाचन कार्यालय और तहसील में ड्रॉप बॉक्स लगाया गया है। लोग फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ड्रॉप बॉक्स में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
पासपोर्ट दिखाकर डाल सकेंगे वोट
जिले के ऐसे लोग जो विदेशों में पढ़ाई, नौकरी और व्यापार के कारण रह रहे हैं और अभी तक वहां की नागरिकता ग्रहण नहीं की है वे प्रारूप-6 क भरें।
वे पासपोर्ट में अंकित निवास क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम शामिल करवाएं। प्रारूप 6-क भरने वालों को मतदाता पहचान पत्र जारी नहीं किया जाएगा, उनका पासपोर्ट ही पहचान पत्र है।
प्रॉक्सी वोटर बनें
जो लोग सेना में नौकरी कर रहे हैं, वे अपना प्रॉक्सी (प्रतिनिधि) नियुक्त करा सकते हैं। प्रॉक्सी के लिए प्रारूप 13-च भरना पड़ेगा। प्रॉक्सी वोटर दो वोट (अपना और अपने फौजी रिश्तेदार का) डाल सकता है।