फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   governor gave notice on harak singh rawat order.

मंत्री हरक के चुनाव क्षेत्र में जवानों का पैसा, राजभवन ने मांगा जवाब

Tue, 01 Sep 2015 03:57 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Sep 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
governor gave notice on harak singh rawat order.

सैनिक कल्याण योजनाओं के लिए आरक्षित सैनिक पुनर्वास संस्था के फंड से सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के लिए दो करोड़ जारी करने के आदेशों पर राजभवन ने शासन से जवाब तलब किया है। ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर राजभवन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले में वस्तुस्थिति पर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


सैनिक कल्याण निदेशालय के तहत कार्य कर रही संस्था पर मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए फंड जारी करने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन नियम इसकी इजाजत नहीं देते। उधर, उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) ने भी मंत्री के आदेश पर दो करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन


मंत्री हरक सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र में जून 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त शासकीय और अशासकीय स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने मई माह में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) और राज्यपाल की अध्यक्षता वाली सैनिक पुनर्वास संस्था को दो-दो करोड़ जारी करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी के बाद उपनल जारी कर चुका है दो करोड़ रुपये

governor gave notice on harak singh rawat order.

जबकि, बायलॉज के अनुसार दोनों संस्थाएं केवल पूर्व सैनिक कल्याण कार्यों व योजनाओं के लिए पैसा जारी कर सकती हैं।

फंड जारी नहीं हुआ तो मंत्री ने स्वयं पत्र लिखकर दोनों संस्थाओं को शासन के आदेशों का अनुपालन का निर्देश दिया। पहले पत्र पर कार्रवाई नहीं हुई तो मंत्री ने दोबारा पत्र भेजकर दोनों संस्थाओं को कार्रवाई की चेतावनी दी।

इस पत्र के बाद उपनल ने 14 अगस्त को निदेशक मंडल में प्रस्ताव रखा कि जिन स्कूलों में पूर्व सैनिकों के बच्चे पढ़ते हैं उनकी मरम्मत के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। लेकिन राज्यपाल की अध्यक्षता वाली सैनिक पुनर्वास संस्था ने अभी तक फंड जारी नहीं किया है। संस्था के सचिव सैनिक कल्याण निदेशक ने फंड खर्च के लिए निहित नियम प्रावधानों से शासन को अवगत करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed