{"_id":"ca6f899ab8f50dd543cdad26f3149ec4","slug":"governor-aziz-qurashi-and-cm-vijay-bahuguna-statement-in-dussehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम, राज्यपाल ने दिया भाईचारा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम, राज्यपाल ने दिया भाईचारा का संदेश
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Oct 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी ने विजयादशमी एवं नवरात्रि पर्व पर जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने प्रदेश के सभी नागरिकों को सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की है।
विज्ञापन
बुराइयों पर विजय पाने का संदेश
राज्यपाल ने कहा कि बुराइयों पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व हमें अपने भीतर शांति सहिष्णुता त्याग तथा समरसता जैसे गुणों से हिंसा स्वार्थ नफरत तथा भेदभाव जैसी बुराइयों पर विजय पाने का संदेश देता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी विजय दशमी व दशहरा की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को आपसी भाईचारा और सदभाव बनाए रखने का संदेश दिया है।
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी जनता को बधाई दी है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अनुरोध किया है कि जैसे हम सभी लोग विजयदशमी के पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाते हैं उसी तरह इस पर्व पर हम सब लोग राज्य व राष्ट्रहित में भ्रष्टाचार रूपी रावण को मिटाने का संकल्प लें। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता शिल्पी अरोड़ा और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमीर अहमद कादरी ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पत्रकार संजीव शर्मा के पिता रमेश कुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य प्रदान करने कामना की है। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी आनंद बहुगुणा ने संजीव शर्मा के पिता के निधन पर शोक जताया है।
आईटीबीपी ने किया हवन
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की 35 वीं वाहिनी ने बिमोला कैंप परिसर में स्थित मंदिर में नवमी के अवसर हवन एवं भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर द्वितीय कमान एएन दत्ता, दंडपाल राहुल सिंह व अन्य कर्मियों ने देश व बल के कल्याण के लिए कामना की।