Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ustice Ritu Bahri Appointed as chief justice of uttarakhand high court Governor Administered Oath

Uttarakhand: नव नियुक्त चीफ जस्टिस रितु बाहरी को राज्यपाल ने करवाई शपथ ग्रहण, जानें उनके बारे ये खास बातें

Sun, 04 Feb 2024 02:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 04 Feb 2024 02:18 PM IST
सार

Uttarakhand High Court Chief Justice Ritu Bahri : उत्तराखंड हाईकोर्ट की नव नियुक्त चीफ जस्टिस रितु बाहरी ने शपथ ग्रहण की। 16 अगस्त, 2010 को उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज हैं।

विज्ञापन
ustice Ritu Bahri Appointed as chief justice of uttarakhand high court Governor Administered Oath
उत्तराखंड हाई कोर्ट की नव नियुक्त चीफ जस्टिस रितु बाहरा को राज्यपाल ने करवाई शपथ ग्रहण - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड हाईकोर्ट की नव नियुक्त चीफ जस्टिस रितु बाहरी को राज्यपाल ने शपथ ग्रहण करवाई। पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की न्यायाधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज
जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। उन्होंने 14 अक्तूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था। 1962 में पंजाब के जालंधर में जन्मी रितु बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की और 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Pauri:  गोशाला के समीप खेल रहे थे बच्चे, झाड़ी में घात लगाए बैठे गुलदार ने 11 साल के बच्चे को बनाया निवाला

1986 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की और इसके बाद हरियाणा एडवोकेट जनरल कार्यालय में सेवाएं दीं। 16 अगस्त, 2010 को उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज हैं। जस्टिस रितु बाहरी के पिता जस्टिस अमृत लाल बाहरी भी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed