Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government to launch Malta mission to boost production: Dhami

उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरु करेगी सरकार : धामी

Sat, 03 Jan 2026 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Government to launch Malta mission to boost production: Dhami
- सीएम ने उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद की घोषणा
विज्ञापन

- दिल्ली में भी आयोजित होगा उत्तराखंड माल्टा महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन की शुरूआत करने की घोषणा की। सीएम ने राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा, महोत्सव का आयोजन दिल्ली में भी होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, माल्टा उत्तराखंड की पहचान एवं परंपरा से जुड़ा है। राज्य की आर्थिकी व समृद्धि को सशक्त करने में बागवानी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इन्हीं संभावनाओं को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने एप्पल मिशन व कीवी मिशन जैसी कई उल्लेखनीय शुरूआत की है। इसी तर्ज पर राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य के माल्टा की ब्रांडिंग व इसे बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। राज्य के हर जिले में माल्टा महोत्सव का आयोजन इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है। राज्य में माल्टा व गलगल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। सरकार की ओर से बागान लगाने पर 50 प्रतिशत अनुदान, सूक्ष्म सिंचाई पर 70 से 80 प्रतिशत अनुदान व खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों पर 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने माल्टा महोत्सव में प्रतिभाग करने आए पौड़ी गढ़वाल के माल्टा उत्पादक हरीश के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने 53 प्रजातियों के लगभग एक हजार पौधे रोपित किए हैं। इस बार भी 200 पौधे रोपित करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा, माल्टा जैसे स्थानीय फलों के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन को बढ़ावा देने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव किसानों को नए बाजारों से जोड़ने के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान करते हैं। महोत्सव में माल्टा एवं नींबू प्रजाति के फलों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, दायित्वधारी कैलाश पंत, प्रताप सिंह पंवार, सचिव कृषि डॉ. एसएन. पाण्डेय, गीता धामी, अरुण पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed