फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government teacher recruit in uttarakhand.

उत्तराखंडः TET प्रशिक्षितों के लिए खुशखबरी, जल्द होगी भर्ती

Tue, 16 Feb 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बरम (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, बरम (पिथौरागढ़) Updated Tue, 16 Feb 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
government teacher recruit in uttarakhand.

उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जल्द 1000 टीईटी प्रशिक्षितों की भर्ती करने का एलान किया।

विज्ञापन


सोमवार को पिथौरागढ़ में उन्होंने कहा कि जल्द सभी स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की तैनाती हो जाएगी। सीएम ने यह भी कहा कि मेरा धारचूला का विधायक होना तभी सार्थक होगा, जब यहां के विकास कार्य आगे बढ़ेंगे और यहां की कम से कम 25 नई सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बरम के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में जन संवाद कार्यक्रम में अपना पूरा फोकस बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर केंद्रित रखा।

उन्होंने कहा कि धारचूला विधानसभा क्षेत्र के साथ ही प्रदेश के प्रत्येक हिस्से में नए हाईस्कूल, इंटर कॉलेज और तकनीकी शिक्षण संस्थान खोले गए हैं, इन संस्थानों की स्थापना का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब अभिभावक अपने बच्चों के उन्नत भविष्य के लिए घर पर भी उनकी पढ़ाई की मानीटरिंग पर पूरा ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से विकास कर रहा है उत्तराखंड

government teacher recruit in uttarakhand.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विकास दर में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत सरकार के नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड नव गठित छह राज्यों में अकेला ऐसा राज्य है, जिसने तेजी से विकास किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी को मिल-जुलकर विकास के काम को आगे बढ़ाना है।

सीएम ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने स्थानीय उद्यमियों के उत्पादों को देश और विदेश में बाजार उपलब्ध कराने का काम किया है। उन्होंने लोगों से शिक्षा, हस्तशिल्प, खेती में आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि इसी से राज्य तरक्की की राह पकड़ेगा। सरकार गरीब और जरूरतमंदों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को ग्रामीण अर्थ व्यवस्था का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

जो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में दक्ष हैं, उन्हें और बेहतर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने धारचूला विधानसभा क्षेत्र में ऐसी महिलाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश डीएम को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed