फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should give employment to youth, not cheap alcohol: Dhyani

उक्रांद ने सरकार के सस्ती शराब के फैसले का किया विरोध कहा सस्ती श

Tue, 25 Feb 2020 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Government should give employment to youth, not cheap alcohol: Dhyani
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार के सस्ती शराब के फैसले का विरोध किया है। दल के केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने कहा कि सरकार सस्ती शराब नहीं, युवाओं को रोजगार दे। दल के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं है। जबकि प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस ली जाती है। कुछ यही हाल अस्पतालों का है। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना आम व्यक्ति के लिए आसान नहीं है। लेकिन सरकार का ध्यान जनता की इस समस्या के बजाए शराब से मिलने वाले राजस्व पर है। उन्होंने कहा कि सरकार इससे पहले भांग की खेती को बढ़ावा देने की बात कर रही थी। जबकि अब शराब सस्ती कर दी गई। प्रदेश में हर-घर शराब, घर-घर शराब की नीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा। दल सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध करता है। उक्रांद की ओर से इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। दल की केंद्रीय महामंत्री रेखा मिया ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी हो। पहाड़ में शराब से कई घर बर्बाद हो चुके हैं। केंद्रीय महामंत्री ने कहा कि सरकार शराब सस्ती करने के बजाए नौकरी न मिलने से दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन कर युवाओं पर ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed