फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government school building in shabby condition

पौड़ी में 129 विद्यालय भवन जर्जर, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

Sun, 24 Jul 2016 12:36 PM IST
नरेश थपलियाल / अमर उजाला, कोटद्वार
नरेश थपलियाल / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 24 Jul 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
government school building in shabby condition
जर्जर भवन

उत्तराखंड शिक्षा विभाग सरकारी विद्यालयों में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रहा है।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारी एसी कमरों में बैठक सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या और शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जता रहे हैं लेकिन, धरातलीय हकीकत यह है कि विभाग सरकारी स्कूलों में शिक्षा ले रहे नौनिहालों को सुविधाएं मुहैया कराना तो दूर सुरक्षित छत तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।

आलम यह है कि जनपद पौड़ी के आठ ब्लाकों में 129 विद्यालयों के भवन गिरने के कगार पर हैं। विभागीय लचर कार्यप्रणाली के चलते भवनों का पुनर्निर्माण नहीं हो पा रहा है। हजारों बच्चों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


जिला पौड़ी के दुगड्डा, जयहरीखाल, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, यमकेश्वर, एकेश्वर और द्वारीखाल ब्लाक में प्राथमिक से इंटर तक के सरकारी विद्यालयों के जर्जर भवनों की लिखित रिपोर्ट संबंधित बीआरसी और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से लगातार विभागीय आला अधिकारियों को प्रतिवर्ष भेजी जा रही है। लेकिन, वर्षों से जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण पर कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे कारण बारिश से बच्चे डर-डर कर शिक्षा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात सही है कि जिले में अधिकतर विद्यालय जर्जर हाल में है। इसके लिए सभी बीईओ कार्यालयों से उनके जर्जर भवनों पर रिपोर्ट मांगी गई है। सभी भवनों की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। इसके बार शासन से बजट आने पर जर्जर भवनों की मरम्मत कराई जाएगी।

आठ ब्लाकों के बीईओ कार्यालय से मिले आंकणों के आधार पर जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति:
ब्लाक - जर्जर भवन
दुगड्डा - 11   
जयहरीखाल - 10
नैनीडांडा - 16
बीरोखस्त्रत्त्ल - 42
रिखणीखाल - 14 
एकेश्वर - 05
द्वारीखाल - 17
यमकेश्वर - 14    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed