फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government officer and employee remove from sports association

उत्तराखंड में खेल संघों से हटेंगे सरकारी अधिकारी-कर्मचारी

Mon, 16 Jul 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Jul 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
government officer and employee remove from sports association
- फोटो : demo pics

राज्य में राष्ट्रीय खेल संहिता लागू होने के बाद संघों में जमे सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को हटना होगा। इस बाबत खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने राष्ट्रीय खेल संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने राज्य में राष्ट्रीय खेल संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खेल मंत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी केवल विभाग या विभागाध्यक्ष की अनुमति लेकर ही खेल संघ के पदाधिकारी बन सकते हैं। इसके अलावा कोई भी पदाधिकारी लगातार दो से ज्यादा कार्यकाल पद पर नहीं रह सकता।
विज्ञापन


इसके लिए कुछ समय कूलिंग पीरियड रहने के बाद दोबारा पद पर रह सकता है। खेल मंत्री सभी खेल संघों से उनके पदाधिकारियों का ब्योरा और संहिता के नियमों के दायरे में आ रहे पदाधिकारियों की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें, अभी राज्य में बैडमिंटन संघ में एडीजी अशोक कुमार, राज्य बॉक्सिंग फेडरेशन में खेल विभाग के संयुक्त निदेशक डा. धर्मेंद्र भट्ट, फुटबाल एसोसिएशन में अख्तर अली पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed