फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government not give approval to Uttarakhand Secretariat SC-ST Employees Union recognition

उत्तराखंड सचिवालय एससी-एसटी कर्मचारियों को झटका, संघ को मान्यता देने से शासन ने किया इनकार

Tue, 18 Feb 2020 12:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Feb 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Government not give approval to Uttarakhand Secretariat SC-ST Employees Union recognition
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड सचिवालय में हाल ही में गठित उत्तराखंड सचिवालय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ को मान्यता देने से शासन ने इनकार कर दिया है। वहीं, सचिवालय संघ ने अलग संघ गठित करने वाले सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे को लेकर हाल ही में सचिवालय में कार्यरत एससीएसटी कर्मचारियों ने अलग से संघ का गठन किया था। नवगठित संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पाल और महासचिव कमल कुमार ने मान्यता के लिए सचिवालय प्रशासन को आवेदन किया।
विज्ञापन


अपर सचिव सचिवालय प्रशासन प्रताप सिंह शाह की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश सेवा संघ मान्यता नियमावली के तहत अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ को मान्यता प्रदान करना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार को सचिवालय संघ ने कार्यकारिणी बैठक बुला कर संघ के विपरीत कार्य करने वाले 20 सदस्यों की सदस्यता रद्द करने पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आम सभा में सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

कर्मचारियों की समस्याओं की सही ढंग से पैरवी करने के लिए संघ का गठन किया गया, लेकिन सचिवालय प्रशासन की ओर से संघ को मान्यता न देना संविधान की व्यवस्था के विरुद्ध है। मान्यता के लिए संघ की ओर से अगली कार्रवाई की जाएगी।
-वीरेंद्र सिंह पाल, अध्यक्ष, सचिवालय एससीएसटी कर्मचारी संघ

उक्त 20 सदस्यों ने सचिवालय संघ की छवि धूमिल करने का कार्य किया है। कार्यकारिणी ने ऐसे सदस्यों की सदस्यता रद्द करने के लिए आम सभा में प्रस्ताव रखने का फैसला लिया है। जल्द ही आम सभा की बैठक तय की जाएगी।
-दीपक जोशी, अध्यक्ष, सचिवालय संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed