फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government failed to extend age limit

सरकार की गलती की सजा भुगत रहे टीईटी पास

Tue, 31 Dec 2013 07:19 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Tue, 31 Dec 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
government failed to extend age limit

टीईटी उत्तीर्ण बीएड प्रशिक्षितों ने सरकारी सेवा में आयु सीमा 35 वर्ष करने का विरोध कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। प्रशिक्षितों का कहना है कि नौकरी की उम्र सीमा पूर्व की भांति 40 वर्ष की जाए।

विज्ञापन


सरकार की लापरवाही
मंगलवार को जिला मुख्यालय पर हुई प्रशिक्षितों की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि सरकार ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा, जिससे हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरी में आयु सीमा पांच वर्ष घटा दी।
विज्ञापन


पढ़ें,बेटे का मुंह देख दान कर दी बेटी की आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसका खामियाजा बीएड और टीईटी प्रशिक्षितों को भुगतना पड़ रहा है। प्रशिक्षित संजय मैठाणी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रशिक्षितों के साथ छलावा कर रही है।

अन्य प्रदेशों में लागू है व्यवस्था
प्रशिक्षितों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने सरकारी नौकरी की आयु सीमा 40 वर्ष की और ये व्यवस्था वहां पर लागू हो गई। लेकिन उत्तराखंड सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया है।

पढ़ें,ऐसा पर्यटन स्थल जहां पीने का पानी ही नहीं

प्रशिक्षितों ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जगमोहन नौटियाल, रामचंद्र लाल, कांति मैठाणी, अनिल नौटियाल, सूरज पुरोहित, मनमोहन नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed