फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   government fail in disaster management, says ajay bhatt.

आपदा प्रबंधन पर भाजपा हमलावर, भट्ट बोले 'सरकार हुई फेल'

Fri, 01 Jul 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
government fail in disaster management, says ajay bhatt.
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि आपदा प्रबंधन के मामले में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। केदारनाथ आपदा से जो सबक लिया जाना चाहिए था, वह नहीं लिया गया। उसका परिणाम सामने है।

विज्ञापन


पहली बारिश में ही सरकार की तैयारियों की पोल खुल गई है। आपदा से पहले, आपदा के दौरान और इसके बाद जो तैयारियां होनी चाहिए थी, वह नहीं हैं। मुख्यमंत्री सिर्फ बयान देते हैं कि आपदा प्रबंधन की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भट्ट ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से 78 घंटे तक अलर्ट था। इसके बाद भी तैयारियां पूरी नहीं थी। चमोली जिले से जो सूचना मिली है उसके मुताबिक जानकारी के बाद भी वहां राहत कार्य देर से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का जोर नहीं है, लेकिन हम इससे बचाव की तैयारी तो कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री तो सरकार और पार्टी में चल रहे अंतर्कलह से जूझ रहे हैं। आपदा प्रबंधन की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। उन्होंने मांग की कि शुक्रवार को जिन जिलों में आपदा आई है वहां तत्काल राहत कार्य शुरू किया जाए। जिन इलाकों में भी सड़कें बंद हुई है, मार्ग तुरंत खोले जाएं।

कहा शुक्रवार को आई आपदा में जिन लोगों की जान गई और जो हानि हुई है उसके लिए मुख्यमंत्री और उनकी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्षों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

भाजपा के कंधे पर सवार हैं सभी आपदा विशेषज्ञ: सुरेंद्र

government fail in disaster management, says ajay bhatt.
सीएम के प्रवक्ता ने अजय भट्ट के हमले का दिया जवाब - फोटो : file photo

मुख्यमंत्री के प्रवक्ता और मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट को थोड़ा धैर्य बनाने की अपील की है। कहा कि जून-2013 में आई आपदा के सभी विशेषज्ञ तो अब उन्हीं के कंधे पर सवार हैं। उनसे लिए गए सबक की जानकारी जनहित में उन्हें सार्वजनिक कर देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस समय सारा ध्यान आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत के लिए होना चाहिए, मगर भाजपा आपदा में सुझाव देने की जगह इस पर राजनीति करना चाहती है। बताया कि सरकार और अधिकारियों की सर्तकता के कारण कई लोगों की जान बचाने में राज्य सरकार सफल हुई है। सभी जिलाधिकारियों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी सहित स्थानीय प्रशासन तत्परता से बचाव कार्य में लगा हैं।

यदि अजय भट्ट के पास कोई महत्वपूर्ण सुझाव है तो उन्हें अवश्य देना चाहिए। सुरेंद्र कुमार ने लोकायुक्त चयन पर सर्च कमेटी संबंधी भाजपा नेताओं के बयान पर घेरते हुए कहा कि लोकायुक्त सर्च कमेटी के चयन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का भी योगदान रहा है। यदि कोई कमी रही है तो उन्हें अपने विचार लिखित में दर्ज कराने चाहिए थे। कमेटी बनाने में कोई त्रुटि हुई है तो अजय भट्ट भी उसमें दोषी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed