फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government employees will do strike on 4 february in uttarakhand

उत्तराखंड: 31 को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे ढाई लाख कर्मचारी, 4 फरवरी को महारैली का एलान

Wed, 23 Jan 2019 04:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Jan 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Government employees will do strike on 4 february in uttarakhand
demo pic

प्रदेश के सभी कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ने का एलान कर दिया है। नौ सूत्रीय मांगों पर सरकार के रुख के विरोध में प्रदेश, निगम, सचिवालय, संस्थाओं के करीब ढाई लाख शिक्षक और कर्मचारी 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

विज्ञापन


यह दावा किया है आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए गठित समन्वय समिति ने। आंदोलन के दूसरे चरण में चार फरवरी को देहरादून के परेड मैदान में एक महारैली होगी। महारैली के बाद कर्मचारी सचिवालय का घेराव करेंगे। इसी दिन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर देंगे। 
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य सचिवालय संघ की पहल पर कलेक्ट्रेट स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ के कार्यालय में आयोजित बैठक में सरकार के समक्ष उठाई जाने वाली प्रमुख मांगों पर सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ सूत्रीय मांग पत्र में केंद्र सरकार के समान आवास भत्ता देने, पुरानी पेंशन और एससीपी को लागू करने समेत कई अन्य मांगें शामिल हैं। इन मांगों को लोकसभा चुनाव से पहले मनवाने के लिए उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति का गठन हुआ।

समिति में उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच के नवीन कांडपाल और सुनील दत्त कोठारी, उत्तराखंड कर्मचारी, शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के ठाकुर प्रहलाद सिंह और संतोष रावत, उत्तराखंड सचिवालय संघ के दीपक जोशी और राकेश जोशी को शामिल किया गया। बैठक में प्रदेश के सभी प्रमुख कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने भागीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed