फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government employees 7th pay commission Arrear payment order released

खुशखबर: दो लाख सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 7वें वेतनमान के एरियर भुगतान का आदेश जारी

Tue, 22 Jan 2019 04:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jan 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Government employees 7th pay commission Arrear payment order released

उत्तराखंड सरकार ने दो लाख कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत लागू सातवें वेतनमान का एरियर भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है। सोमवार को अपर सचिव (वित्त) अरुणेंद्र सिंह चौहान ने इसका शासनादेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


बकाया एरियर का भुगतान आयकर की कटौती के साथ एक फरवरी से कर्मचारियों के भविष्य निर्वाह निधि (जीपीएफ) में जमा किया जाएगा। शासनादेश के मुताबिक जमा राशि सामान्य स्थितियों में एक वर्ष से पूर्व नहीं निकाली जाएगी।
विज्ञापन


जिन कार्मिकों का जीपीएफ खाता नहीं होगा, उन्हें आयकर कटौती करके नकद भुगतान किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2016 से लागू हुईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्मिकों को नए वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2017 से दिया गया। सरकार ने तब यह निर्णय लिया कि एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक के अवशेष वेतन को दो किस्तों में दिया जाएगा।

एरियर की पहली किस्त वर्ष 2017-18 के दौरान जारी की गई। एक जुलाई 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक की अवधि के अवशेष एरियर का भुगतान एक फरवरी 2019 से देने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed