{"_id":"69a053e4dda3826e9002e84a","slug":"government-committed-to-the-honour-and-welfare-of-martyred-soldiers-and-their-families-joshi-dehradun-news-c-5-hld1006-910035-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बलिदानी सैनिकों एवं उनके परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बलिदानी सैनिकों एवं उनके परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : जोशी
विज्ञापन
- सैनिक कल्याण मंत्री और आर्मी कमांडर ने किया सैन्यधाम का संयुक्त निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सरकार बलिदानी सैनिकों एवं उनके परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह कहना है सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का। उन्होंने यह बात मध्य कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता के साथ सैन्यधाम का संयुक्त निरीक्षण करते हुए कही।
सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा, यह स्थान देश के वीरो के त्याग और बलिदान की गाथा को सदैव जीवंत रखेगा। आर्मी कमांडर की ओर से दिए गए सुझावों पर सैनिक कल्याण विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। मध्य कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने कहा, सैन्यधाम का निर्माण और विकास ऐतिहासिक पहल है। इससे पहले मध्य कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने सैनिक कल्याण मंत्री से उनके शासकीय आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में पूर्व सैनिकों के कल्याण, सैन्य परंपराओं के संरक्षण एवं नागरिक-सैन्य समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। आर्मी कमांडर ने सैनिक कल्याण मंत्री को सूर्या कमांड की पुस्तक ‘द् वॉयेज ऑफ सूर्या कमांड' भेंट की। इस मौके पर उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल एमपीएस गिल, डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर आरएस थापा, पूर्व जीओसी मेजर जनरल शम्मी सभरवाल आदि मौजूद रहे।