फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government change order for scholarship in uttarakhand

छात्रवृत्ति को लेकर सरकार ने बदला नियम, दो बड़ी शर्तों को किया खत्म

Wed, 18 Oct 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
government change order for scholarship in uttarakhand

छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति को लेकर सरकार ने नियम में बदलाव किया है। सरकार ने शासनादेश में दो बड़ी शर्तों में संशोधन कर उन्हें हटा दिया है।

विज्ञापन



शासन ने समाज कल्याण विभाग को दशमोत्तर छात्रवृत्ति बांटने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए पूर्व में जारी शासनादेश में संशोधन किया गया है। संशोधन के मुताबिक, सत्यापन प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता और बायोमीट्रिक उपस्थिति की शर्त को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

 

ये हुआ संशोधन

government change order for scholarship in uttarakhand

छात्रवृत्ति में कथित सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाले के बाद शासन ने तीन मई 2017 को वर्ष 2014-15, 2015-16 व 2106-17 के दौरान आवंटित छात्रवृत्ति के सत्यापन का निर्णय लिया था। इसी क्रम में सभी जिलाधिकारियों को एक महीने के भीतर सत्यापन करने के निर्देश दिए थे।

साथ विभाग को सत्यापन प्रमाण-पत्र जारी होने के बाद ही छात्रवृत्ति बांटने और स्कूलों व संस्थानों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने की शर्त भी लगाई गई। इसी बीच शासन ने छात्रवृत्ति के एवज में 38 करोड़ रुपये की राशि विभाग को जारी कर दी गई। मगर विभाग ने यह राशि छात्रों में नहीं बांटी।
 

भौतिक सत्यापन की अनिवार्यता समाप्त

government change order for scholarship in uttarakhand

पिछले दिनों समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने एक समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिवाली से पूर्व लंबित छात्रवृत्ति बांटने के आदेश दिए। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव डॉ. रणबीर सिंह ने छात्रवृत्ति को लेकर पूर्व में जारी शासनादेश में संशोधन करते हुए उसकी शर्तों ढीला कर दिया है।

इसके तहत जिलाधिकारियों के भौतिक सत्यापन की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। साथ ही स्कूलों में बायोमीट्रिक हाजिरी की शर्त को भी शासनादेश से हटाया गया है। इस संशोधन से विभाग के लिए छात्रवृत्ति बांटने में आसानी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed