फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Govardhan Puja 2022 celebration in uttarakhand

Govardhan Puja: आज मनाया जा रहा अन्नकूट का पर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया गौ माता का पूजन

Wed, 26 Oct 2022 11:33 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Oct 2022 11:33 AM IST
सार

मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र देव के अहंकार को परास्त किया व ब्रजवासियों को इंद्र के भय से बचाया। इसी उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजा की जाती है।

विज्ञापन
Govardhan Puja 2022 celebration in uttarakhand
सीएम धामी ने की गौ माता की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का पर्व आज (बुधवार) को मनाया जा रहा है। लोगों ने मंदिर और घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की। साथ ही भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाकर आराधना की। वहीं गौ सदनों में भी गोवंश की पूजा हुई और अन्न ग्रहण कराया गया। 

विज्ञापन

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को प्रकृति व पशुधन को समर्पित पावन पर्व गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने भी गोवर्धन के अवसर पर गौ माता की पूजा अर्चना की। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा 'आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सनातन संस्कृति एवं समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय गौ माता का पूजन किया। आइए हम सभी प्रकृति हितैषी, पशुधन प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण की परंपराओं के संवर्धन हेतु संकल्पित हों।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार दिवाली के अगले दिन नहीं हुई गोवर्धन पूजा
हर साल दीपावली के अगले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि सोमवार को सूर्यग्रहण के चलते एक दिन बाद यानी 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र देव के अहंकार को परास्त किया व ब्रजवासियों को इंद्र के भय से बचाया। इसी उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजा की जाती है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार शाम चार बजकर 18 मिनट से बुधवार दोपहर दो बजकर 42 मिनट तक रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed