फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gautam's swearing-in as Governor is a black day for Uttarakhand: Congress

गौतम का राज्यपाल पद की शपथ लेना उत्तराखंड के लिए काला दिन : कांग्रेस

Tue, 20 Oct 2026 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gautam's swearing-in as Governor is a black day for Uttarakhand: Congress
देहरादून। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने अंकिता भंडारी को न्याय न मिलने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दुष्यंत गौतम के सिक्किम के राज्यपाल पद की शपथ लेने को देश के संविधान और न्याय व्यवस्था के लिए काला दिन बताया।
विज्ञापन

गरिमा ने कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता पिछले चार वर्षों से न्याय की आस लगाए बैठे हैं। कांग्रेस पार्टी अंकिता प्रकरण में न्याय दिलाने व कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। ऐसे में दुष्यंत गौतम को राज्यपाल जैसे सांविधानिक पद की जिम्मेदारी सौंपा जाना जनभावनाओं को आहत करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, सवाल सांविधानिक पद दिए जाने का नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था से जुड़े जनविश्वास का है। सरकार को पीड़ित परिवार की पीड़ा सुननी चाहिए और भाजपा को पूर्ण न्याय का भरोसा न मिलने पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय केवल होना ही नहीं, बल्कि होता हुआ दिखना भी चाहिए। गरिमा ने जोर दिया कि नारियों को पूजन नहीं, सुरक्षा चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed