{"_id":"6ad679c9eed2c1919e0554fa","slug":"ramcharan-nautiyal-left-bjp-and-joined-congress-dehradun-news-c-5-drn1043-1094228-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भाजपा छोड़ कर रामचरण नौटियाल ने कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भाजपा छोड़ कर रामचरण नौटियाल ने कांग्रेस में शामिल
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड के जौनसार बावर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता रामशरण नौटियाल ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामशरण नौटियाल ने कुछ दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। रामचरण नौटियाल प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैं।
उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य गुरदीप सप्पल, सह प्रभारी मनोज यादव की मौजूदगी में नौटियाल ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि वर्तमान समय में देश अनेक गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे दौर में लोकतांत्रिक मूल्यों, सांविधानिक मर्यादाओं, सामाजिक सौहार्द और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय तथा समावेशी विकास के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पार्टी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सप्पल ने विश्वास व्यक्त किया कि रामशरण नौटियाल के राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी तथा जौनसार-बावर क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग प्राप्त होगा।इस मौके पर सह प्रभारी मनोज यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे।