फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress stuck in political hypocrisy of Nyay Yatra: BJP

कांग्रेस न्याय यात्रा के राजनीतिक पाखंड में अटकी : भाजपा

Tue, 20 Oct 2026 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congress stuck in political hypocrisy of Nyay Yatra: BJP
देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा कि अब तो 2027 में जनता की ओर से न्याय का समय आ गया, लोग न्याय यात्रा का राजनीतिक पाखंड कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनता, डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के चतुर्दिक विकास को अनुभव कर रही है। विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को भी।
विज्ञापन


भट्ट ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में इसे इसे पूरी राजनीतिक पाखंड बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी निकाली गई ऐसी न्याय यात्रा का अनुभव प्रदेश की जनता का बहुत खराब एवं अपमानजनक रहा है। चूंकि जनसामान्य दुखद अंकिता मर्डर के प्रकरण में सरकार और न्यायिक प्रक्रिया से संतुष्ट था, इसलिए उन्होंने तब भी कांग्रेस की उस यात्रा से किनारा किया। दोषियों को उम्रकैद की सजा हो गई है। परिजनों के कहने पर सीबीआई जांच भी हो रही है। ऐसे में अब दोबारा न्याय यात्रा निकालना, जनता के मन में राजनीतिक पाखंड यात्रा को लेकर संदेह उत्पन्न होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


जो तमाम आरोप लगाकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालना चाहती है, वे सभी आरोप तो कांग्रेस पर बार साबित हुए हैं। इन्हीं दोषों की सजा में जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया हुआ है। भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर हमें आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा, राज्य की जनता बहुत बुद्धिमान और जागरूक है। वह कांग्रेस पार्टी की नकारात्मक और विकास विरोधी राजनीति को अच्छी तरह से समझ चुकी है। लिहाजा वह ऐसे किसी भी राजनीतिक प्रपंच में नहीं आने वाली है। उनकी ऐसी यात्रा एक बार फिर फ्लॉप साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed