फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gossip on officer.

मजदूरों के पास फेसबुक है भाई

Sun, 09 Nov 2014 04:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Nov 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
gossip on officer.

नेताओं की बात करते-करते एक एसडीएम साहब अचानक मायूस हो गये। कहने लगे कि वेतनमान तो कम मिल ही रहा है अब इज्जत मिलनी भी बंद हो गई है। इतना सारा काम करो।

विज्ञापन


चिरकुट से चिरकुट नेता को इज्जत से बैठाओ, चाय-पानी पिलाओ। उस पर भी वह नेता डांटकर बात करता है। सत्ता दल का नेता हो तो उसकी ठकुरसुहाती करनी ही पड़ती है, पता नहीं कौन, कहां जाकर कुछ घोंस दे। बैठे-बैठे बबाल झेलो और जवाब देते फिरो।
विज्ञापन


किसी को फोन मिलाते-मिलाते एसडीएम साहब बड़बड़ाते रहे। फोन किसी को मिलाया था। फोन बुक में किसी का नाम नहीं प्रॉपर्टी डीलर लिखा हुआ था। प्रॉपर्टी डीलर को जैसे ही फोन मिला, वह उठकर एक तरफ चले गए, खुसुर-पुसुर वाले अंदाज में बतियाते रहे। बातचीत सुखद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मूड बदल गया। कुर्सी पर आकर फिर बैठ गए। सुर बदला हुआ था। बोले-इस जमाने में कोई गरीब नहीं है। सड़ी से सड़ी झोपड़ी में जाकर देखो टीवी और फ्रिज रहता है। मजदूरों के पास फेसबुक है भाई, बाकायदा चेटिंग करते हैं।

कहां है गरीबी? अब लोग आंय-बांय-शांय इच्छा रखेंगे तो पूरी करने में पैसा की जरूरत तो होती ही है। चादर पांच मीटर की होती है पैर 50 मीटर फैला कर चिल्लाते हैं खामख्वाह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed