{"_id":"13ebd62b785e815b46ae020bde887bea","slug":"gossip-on-city-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अब तो झेलने के अलावा कोई रास्ता नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अब तो झेलने के अलावा कोई रास्ता नहीं'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Mar 2015 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सत्र चल रहा था और एक हनक वाले मंत्री के आफिस में काफी लोग जमा थे। इसी बीच एक दो खबरनवीसों ने भी एंट्री मारी। कुछ विधायकगण भी मौजूद थे। शहर की यातायात व्यवस्था पर चर्चा शुरू हो गई और यही दर्द झलका कि राजधानी में चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
किसी सज्जन ने कहा कि इस मामले में कुछ करवाइए मंत्री जी, आपसे तो थोड़ा बहुत डर भी जाएंगे ये वर्दी वाले। मंत्री जी बोले, कि भैय्या बात ऐसी है कि शहर के हालात तो खराब हैं ही इसमें कोई शक नहीं। लेकिन सच ये भी है कि एक पुराने कप्तान ने इस शहर को स्वर्ग बना दिया था। चकाचक यातायात व्यवस्था थी, कहीं जाम का झाम नहीं। क्या नाम था उसका भला....।
विज्ञापन
किसी सज्जन ने कहा कि खुराना जी थे उस वक्त कप्तान। मंत्री बोले, हां वही। उस कप्तान ने शहर को जाम मुक्त कर दिया था लेकिन लोग उसे ही गाली देने लगे, जाने के बाद उसकी अहमियत समझ में आई, अब खुद को कोसने और जाम झेलने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन