फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gossip of posting and transfer

हरिद्वार भेजें या गंगोत्री हमें तो गंगा नहाना

Tue, 18 Feb 2014 02:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Feb 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
gossip of posting and transfer

साहब मुझे जिले में तीन साल हो गए। अब तो पहाड़ में पोस्टिंग का डर सता रहा है... आप चाहें तो हरिद्वार करवा दें या गंगोत्री, हमें तो गंगा ही नहाना है...

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर जिलों में पुलिस कर्मचारियों के तबादले की तैयारी हो रही है। सूची बन रही है। इसी पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। शंकाओं-आशंकाओं के बीच मन की भड़ास निकाली जा रही है। इसी बहाने हंसी-ठिठोली भी हो रही है।
विज्ञापन


कुछ लोग अपनी पहुंच से जोड़तोड़ में जुटे हैं तो जिनकी पहुंच नहीं है वह अपनी भावनाओं को हंसी के दरिया में डालकर मन को हल्का कर रहे हैं। अधिकतर की पसंद हरिद्वार और उधमसिंह नगर में पोस्टिंग पाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ पौड़ी और नई टिहरी में ट्रांसफर कराकर देहरादून से लगने वाले नजदीकी थानों मुनीकीरेती और लक्ष्मणझूला में पोस्टिंग का जुगाड़ खोज रहे हैं।

कई पुलिस वाले सोच रहे हैं कि चलो कुछ समय बाद तो लोकसभा चुनाव होने हैं। क्या पता तब ट्रांसफर पाकर दून या हरिद्वार आने का मौका मिल जाए। इसलिए ट्रांसफर पर फिलहाल जहां भेजें जाने में गुरेज नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed