फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gossip in dun offices

शेर सुनकर साहिब रुआंसे हो गए...

Thu, 18 Sep 2014 03:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Sep 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
gossip in dun offices

काफी लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जब कर्मचारियों को लगा कि तबादला नहीं रुकेगा तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। लेकिन दिल अभी तक मसोस रहा है।

विज्ञापन


पटल की कुर्सी छिनी तो धन का नुकसान हो गया और पटल बदला तो दोस्त चले गए। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर इससे बहुत परेशान हैं। पहले दफ्तर में ही बैठे रहते थे, अब बेचैनी में बाहर घूमा करते हैं। कभी इस दफ्तर में तो कभी उस दफ्तर में।
विज्ञापन


एक दिन भटकते-भटकते वह छोटे हाकिमों के चैंबर में पहुंच गए। एक कमरे में दो छोटे हाकिम बैठते हैं। जब चाय का वक्त होता है तो तीसरे छोटे हाकिम अपने कमरे से निकल कर आ जाते हैं। तीनों छोटे हाकिम बैठे चाय की चुस्की ले रहे थे। बाहर बारिश की बौछार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर पहुंचे तो किसी जमाने में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के टुचपुंजिया शायर कहे जाने वाले छोटे हाकिम ने मीर तकी मीर का शेर सुनाकर कटाक्ष किया-‘बहार बे-सिपर-ए-जामो-यार गुजरे है, नसीम तीर सी सीने के पार गुजरे हैं।’


वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर को रुआंसी मुस्कराहट आई, बोले-आप लोग हाकिम हैं साहब जो कहें सब ठीक ही है। फिर बाहर आ गए। यह संवाददाता छोटे हाकिमों के पास से बाहर निकला तो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने आवाज दी। बताइये? उस शेर का मतलब क्या था? सिपर माने ढाल, नसीम माने हवा।

शेर का मतलब यह है कि इस बार बहार का हमला रोकने के लिए शराब और यार की ढाल नहीं है। ढाल न होने से हवा तीर की तरह सीना भेद के पार हो जा रही है।

इस पर हल्का से मुस्कराए, बोले-बात तो सही है। दरअसल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पहले आबकारी विभाग में थे। उनके साथ महिला सहकर्मी का तबादला भी दूसरे पटल में हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed