{"_id":"e64ace772dcb51ff01b0c7d8487af096","slug":"gossip-from-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर कॉप्स और हाकिम के बीच कोल्ड वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर कॉप्स और हाकिम के बीच कोल्ड वार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Sep 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्रशासन के दो मुखियाओं में आजकल शीतयुद्ध चल रहा है। पहले मिलना-जुलना बंद हुआ, फिर जुबानबंदी हो गई। अब हुक्मनामा को लेकर अहम टकरा रहे हैं।
विज्ञापन
सुपर कॉप हाकिम की हुक्मउदूली कर रहे हैं। हाकिम के पास मजिस्ट्रीयल पावर है जो कलम से निकलता तो सुपर कॉप के पास डंडा है। हालत यह है कि सुपर कॉप हाकिम की बात पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। इसका असर नीचे तक आ रहा है।
विज्ञापन
मातहतों ने भी अपने इगो का दरबार खोल रखा है। एक छोटे हाकिम ने संतरी मांगा तो सुपर कॉप ने ध्यान ही नहीं दिया। इससे कई छोटे हाकिमों के तन-बदन में आग लग गई पर करें क्या? हिफाजत के लिए कोई बंदा तो चाहिए ही।
विज्ञापन
इस पर तेज दिमाग हाकिम ने एक रास्ता निकाला है। कल तक जो फोर्स सुपर कॉप की निगाह में थर्ड क्लास थी। उसे हाकिम ने अहमियत दे दी है। अब यह फोर्स छोटे हाकिमों के साथ रहेगी। इतना ही नहीं कानून व्यवस्था भी संभालेगी।
उसके पास डंडा भी रहेगा और बंदूक भी। छोटे हाकिमों का कहना है कि हमारा पावर तब पता चलेगा जब कहीं बिना अनुमति के लाठीचार्ज होगा।