{"_id":"3d938dc90117d6096f435441f796d8b9","slug":"gossip-adda-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ पत्रकारों को किसी और 'चीज' से मतलब है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ पत्रकारों को किसी और 'चीज' से मतलब है
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों कुछ पत्रकार दलाल बन गए हैं। एमडीडीए उनका अड्डा बना हुआ है। नजूल से लेकर अवैध निर्माण तक के मामलों को कराने के लिए वे पूरे दिन एमडीडीए वीसी से लेकर सचिव तक के पास बैठे नजर आते है। उनका खबरों से कोई सरोकार नहीं होता।
विज्ञापन
एमडीडीए के अभियंताओं से उनकी जबर्दस्त सांठ गांठ है। शहर में कहां पर अवैध निर्माण हो रहा है। ये पत्रकार उसे सूंघते चलते है।
उसके बाद अभियंताओं को नोटिस जारी करने के लिए कहते हैं फिर फाइल कराने के लिए अधिकारियों के पास खुद ही पहुंच जाते हैं और इसके बदले खूब चढ़ावा लेते हैं।
ऐसे ही एक पत्रकार आजकल शहर के एक मिठाई वाले की फाइल लेकर एमडीडीए में चक्कर काटते नजर आ रहे हैं।