{"_id":"a0485e4bd9ec2b22bf1eff5524b43cbb","slug":"gossip-about-uttarakhand-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी जाए पर नेतागिरी ना जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी जाए पर नेतागिरी ना जाए
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 May 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति का चस्का भी अफीम के नशे से कम नहीं है। जनता की राजनीति हो या फिर कर्मचारियों की सियासत, दोनों का अपना मजा है।
विज्ञापन
नौकरी से रिटायर होने के बाद भी कर्मचारियों का राजनीति से मोह नहीं छूटता है। राज्य के बहुत बड़े कर्मचारी संगठन के एक बड़े पदाधिकारी दो महीने पहले रिटायर हो गए, लेकिन अभी भी वह खुद को जिम्मेदार पदाधिकारी की तरह पेश करते हैं। पिछले दिनों शासन के साथ हुई बैठक में भी ये महाशय शामिल हुए तो कई पदाधिकारियों व अफसरों को यह बात खल गई।
एक अधिकारी ने कहा भी कि वैसे तो कर्मचारी संगठन न्याय की लड़ाई लड़ने का दंभ भरते हैं, लेकिन खुद क्या करते हैं, उस पर नजर कौन डाले। वैसे ये जनाब काफी घाग टाइप के नेता हैं। रिटायर होने से पहले ही इन्होंने अपने विस्तार की भरसक कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
इसके बाद शासन में बैठे एक सचिव की मदद से खास वर्ग के कर्मियों का ग्रेड पे बढ़वाने के लिए फाइल चला दी, वो तो भला हो वित्त विभाग के मुखिया का, ना केवल फाइल बंद हुई बल्कि अच्छी खासी फटकार भी लगी
विज्ञापन