फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gossip about trade fair.

‘शिकार’ के लिए बेकरार हैं ये महाशय...

Fri, 20 Feb 2015 04:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Feb 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
gossip about trade fair.

देहरादून के अच्छे व्यवसायी हैं। तकरीबन हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में नजर आ जाते हैं। पढ़े-लिखे हैं।

विज्ञापन


अपने कारोबार के साथ अन्य व्यवसायों की भी अच्छी समझ है। समस्या तब खड़ी होती है, जब वह दूसरे व्यवसायों की जानकारी वर्षों से उन्हें चला रहे अनुभवियों को देना शुरू करते हैं। आत्म मुग्धता में भूल जाते हैं कि दूसरों का समय कितना कीमती है।

आलम यह है कि लोग उनसे बचकर निकलने में भला समझते हैं। ताजा मामला परेड ग्राउंड में लगे वाइब्रेंट उत्तराखंड ट्रेड फेयर का है। यहां महाशय पहुंच गए और लगे विभिन्न स्टालों पर अपनी विद्वता का बखान करने। स्टाल लगाने वाले तो उन्हें देखते इधर-उधर हो लिए, लेकिन कर्मचारी हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने पहले 5-10 मिनट तो उन्हें झेला, फिर मालिक के ‘छिपने की जगह’ दिखाते हुए धीरे से बोले कि सर, आपको याद कर रहे थे। अभी उधर गए हैं। और खुद के काम में लगे होने का दिखावा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का अनमनापन भांप महाशय ‘अच्छा, वहीं मिल लेता हूं...’ कह उदास भाव से आगे कदम बढ़ गए। लेकिन उनकी आंखें ‘दूसरे शिकार’ को तलाशती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed