{"_id":"e5213fd76ddfb26672aa084c6375b5c5","slug":"gossip-about-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग में खड़ी मैडम की स्कूटी तोड़ डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग में खड़ी मैडम की स्कूटी तोड़ डाली
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Sep 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बड़े कॉलेज की मैडम को जब स्कूटी तोड़ने की खबर मिली तो उनके लिए पहाड़ टूटने जैसा था। गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने भी पीछे खींचे हाथ
तुरंत एक आला अधिकारी के पास पहुंची और लगी गुस्सा उतारने। इस नाराजगी में मैडम साहिबा यह भूल गई कि उन्होंने स्कूटी कॉलेज की पार्किंग में खड़ी करने के बजाए बाहर सड़क पर खड़ी कर दी थी।
कुछ उत्पाती छात्र आए और किसी छात्रा की स्कूटी समझकर तोड़फोड़ कर गए। बाद में पुलिस को लेकर मैडम बाहर तक पहुंची लेकिन पुलिस को जब पता चला कि नो पार्किंग में स्कूटी लगी थी तो पुलिस ने भी हाथ पीछे खींच लिए।
विज्ञापन
बेचारी मैडम साहिबा चुपचाप अपनी टूटी हुई स्कूटी लेकर वहां से अपना सा मुंह लेकर चली गई।