{"_id":"1f95514984f6fbe015915f62f7d00cfb","slug":"gossip-about-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बोले, थैंक यू हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बोले, थैंक यू हड़ताल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Nov 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बहुत खुश हैं। कहते हैं कि जब ग्रह-नक्षत्र गड़बड़ाते हैं तो किसी का काम लगता है और किसी को फायदा हो जाता है।
विज्ञापन
मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी के पद पर हुए प्रमोट
कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयलकर्मियों के ग्रह खराब हुए तो कलक्ट्रेट चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के खुल गए। दरअस्ल मिनिस्ट्रीयलकर्मियों की हड़ताल के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने खूब काम किया। इससे खुश होकर हाकिम ने दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कनिष्ठ मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी के पद पर प्रमोट कर दिया।
विज्ञापन
इससे दूसरे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आस बंध गई है। इनसे अफसरों ने कहा है कि जितनी जल्दी कंप्यूटर पर टाइप करना सीख लेंगे उतनी जल्दी चपरासी से बाबू हो जाएंगे। अब हाल यह है कि सवेरे से सारे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दस्तखत करने के बाद एनआईसी के सामने लाइन लगाए रहते हैं।
विज्ञापन
यहां टाइप सीखते हैं और एनआईसी के जिम्मेदारों को सेट करते हैं। वरिष्ठ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कह रहे हैं कि चलो चपरासी बनकर काम किया लेकिन रिटायर्ड बाबू बनकर होंगे। हड़ताल को थैंक यू। लेकिन यह बात मिनिस्ट्रीयलकर्मियों को खल रही है।
कहते हैं कि हड़ताल करके फंस गए। हड़ताल के दिनों का वेतन भी नहीं मिलेगा। उलटे चपरासियों को बाबू बनने का मौका मिल गया। अगर एक हफ्ते में हड़ताल खत्म कर देते तो वेतन भी मिल जाता और हनक भी बनी रहती।