{"_id":"e600cc542cb809cfa6433e828c1150ad","slug":"gossip-about-politician-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में चल रहा ‘दामाद श्री’ का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में चल रहा ‘दामाद श्री’ का राज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Sep 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘दून’ में भी आजकल एक ‘दामाद श्री’ लोगों को अपनी ताकत दिखा रहे हैं। जब विरोधी सत्ता में थे तो ‘दामाद श्री’ एक कोने में पड़े थे।
विज्ञापन
सत्ताधारियों को जिम्मेवार ठहराने से नहीं चूकते
तब अक्सर वे विभाग के ‘स्वास्थ्य’ के लिए वे सत्ताधारियों को जिम्मेवार ठहराने से नहीं चूकते थे। जैसे ही ‘स्वास्थ्य’ की देखभाल का जिम्मा खासमखास को मिला तो इनकी भी सेहत बढ़ गई। देखते ही देखते वे दून के ‘दामाद श्री’ हो गए।
अब दून में चर्चा आम है कि वे खासमखास के इतने खास हैं कि उन्हें सभी ‘दामाद श्री’ के नाम से जानने लगे हैं। सच्चाई यह है कि ये महोदय खास व्यक्ति के दूर के ‘दामाद श्री’ भी हैं।
विज्ञापन
सो, कभी कोने में पड़े रहने वाले ये सख्श अब इतने ‘सेहतमंद’ हो गए हैं कि न तो किसी की सेहत की इनको चिंता रहती है और न ही ये अपने से ऊपर वाले बाकी सेहतमंदों की बात सुनने को राजी होते हैं। सेहत वाले अधिकतर लोग इनके रवैए में बदलाव को लेकर हैरान हैं।
विज्ञापन
ये सेहत वाले ‘दामाद श्री’ से अब अपनी और आम जनता की सेहत के बारे में कुछ कहने से भी हिचकते हैं। हां, इन ‘दामाद श्री’ ने सेहतवालों को आपस में भिड़ाने के लिए गुटबाजी बढ़ा दी है। इसके लिए बाकायदा दून में भी इन महाशय ने अपने खास लोगों का एक गुट भी तैयार कर लिया है।
कुछ भी सुनने को तैयार नहीं
उन्होंने कई सेहत वालों की सेहत बिल्कुल कमजोर कर ली है। तो कभी लोगों की सेहत को लेकर सबसे कमजोर माने जाने वाले इनके खास लोगों की सूची में शामिल हैं।
ये ‘दामाद श्री’ के बारे में कुछ भी सुनने को तैयार नहीं रहते। साथ ही उनके खिलाफ कुछ बोलने वालों की शिकायत भी ये ‘दामाद श्री’ तक पहुंचा देते हैं। अब ‘दामाद श्री’ ने इनकी सेहत जो मजबूत कर ली है।