{"_id":"19bb1388948e26fc399cc5299e428657","slug":"gossip-about-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगाजी अपनी टोपी जरा संभाल कर रखो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगाजी अपनी टोपी जरा संभाल कर रखो...
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 15 Oct 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
भई अपनी टोपी संभाल कर रखना। खनन से जुडे़ एक माफिया द्वारा एक दारोगा की टोपी पहनने को लेकर हुई फजीहत के बाद यह बात पुलिस में हर किसी की जुबां पर है।
विज्ञापन
हर किसी ने अब अपनी टोपी को थाम लिया है, ताकि दुरुपयोग का दूसरा मामला जग हंसाई का कारण न बन जाए। अक्सर मजाक में पुलिस की टोपी एक दूसरे के पहनने का यह खेल तो बरसों से चल रहा है, लेकिन फेस बुक पर पोस्ट हुई तस्वीर फजीहत का कारण बन गई।
विज्ञापन
आला अफसरों ने पुलिस को यहां तक नसीहत दे दी कि वह अपनी वर्दी नहीं संभाल सकते तो ड्यूटी क्या खाक करेंगे। नीचे से लेकर ऊपर तक इन दिनों खनन माफिया की टोपी सुर्खियों में है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी भी आपस में परिवार में वर्दी पहनने के किस्सों का बखान कर रहे हैं। देखना यह है कि कितने दिन पुलिस पर इसका असर दिखता है।