{"_id":"3fe038012efbf229d2e075c22ef24d27","slug":"gossip-about-police-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस महकमे की रग-रग से वाकिफ हैं महामहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस महकमे की रग-रग से वाकिफ हैं महामहिम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Sep 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
चहेतों को बचाने के लिए पुलिस के एक बड़े अफसर अपनी जान हथेली पर लिए घूमते हैं। पिछले दिनों इसके लिए तो उन्होंने महामहिम के आदेश को भी दबाए रखा, लेकिन महामहिम तो महामहिम ठहरे, सबकी नब्ज पहचानते हैं।
विज्ञापन
इसलिए रिमाइंडर भेजकर अनुपालन आख्या भेजने को कहा तो पुलिस के हाकिम को पसीना आ गया। हुआ यूं कि महामहिम ने एक वरिष्ठ अफसर के आचरण को नियमों के विपरीत पाया। शासन को निर्देश दिए कि दंडित करें। लेकिन विभाग के एक हाकिम ने अफसर को बचाने के लिए कुछ दिन मामले को लंबित रखने और बाद में सभी को भविष्य में सचेत करने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
इधर जो भी चल रहा था, महामहिम को सब खबर थी। वैसे भी वह इन हाकिमों की रग-रग से वाकिफ हैं। भनक लगते ही रिमाइंडर भेजकर पूछ लिया कि हुक्म की तामील हुई कि नहीं। इस पर हाथ पैर फूल गए और फिर सारी औपचारिकता पूरी कर महामहिम को अवगत कराकर किसी तरह से जान बचाई।
विज्ञापन