{"_id":"20ed6a69f7dacf368ea1ff88d77d49e2","slug":"gossip-about-player-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब एथलीट नहीं हो तो मगजमारी क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब एथलीट नहीं हो तो मगजमारी क्यों?
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Nov 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के परेड ग्राउंड में खेल विभाग के निर्माणाधीन खेल परिसर के निर्माण की चाल अचानक बढ़ने के बाद अब इसके जल्द पूरा बनने की उम्मीद जगने लगी है।
विज्ञापन
खेल विभाग के कार्यालय में कुछ खिलाड़ी अपने निजी कार्यों से पहुंचे। इस बीच मैदान में काम होता देख एक खिलाड़ी बोला, भई अब तो तेजी आ गई है, लगता है इसी महीने मैदान पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद तो बस देख कैसी होती है प्रैक्टिस। इस पर दूसरा बोला यार कभी-कभी यहां भी बदलाव आ जाता है। काम तेज तो हो रहा है, लेकिन पहले बने तो ये मैदान फिर दौड़ लेना। तभी खेल विभाग के एक कर्मचारी ने दोनों को टोकते हुए पूछा कि क्या तुम दोनों दौड़ने वाले खिलाड़ी हो, तो दोनों समझ नहीं सके।
विज्ञापन
दोबारा पूछा क्या एथलीट हो, तो दोनों युवक बोले सर जी हम तो फुटबॉल के खिलाड़ी हैं, एडमिशन के लिए पूछने आए हैं। तो कर्मचारी ने कहा कि जब दौड़ना ही नहीं है तो क्यों इतना मगजमारी कर रहे हो, जाओ यहां से।