फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gossip about officer.

कागज की भी नब्ज टटोलिए साहब!

Sun, 18 Jan 2015 05:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Jan 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
gossip about officer.

बिना देखे-समझे घपले की कागजों पर कलम चलाने वाले साहब आजकल बड़े परेशान हैं। वैसे ये साहब नब्ज टटोलकर मर्ज दूर करते हैं। पर साहब कागज की नब्ज समझने में गच्चा खा गए।

विज्ञापन


मुकदमे की बात भी

अब विभाग में हुए करोड़ों रुपए के घपले में फंसते नजर आ रहे हैं। साहब कहते फिर रहे हैं कि भैय्या कागजों पर सिफारिश मंत्री जी की थी तो मैं भला कैसे इनकार कर देता। मंत्री जी के आदेश की भाषा भी ऐसी थी कि समझ नहीं पाए कि इसमें फंसना पड़ सकता है।
विज्ञापन


अब मंत्री का तो कुछ नहीं बिगड़ने वाला उल्टा इसके लिए भी हमें ही जिम्मेदार बताया जा रहा है। जांच तो बैठा दी अब मुकदमे की बात भी हो रही है। ये साहब कह रहे हैं कि मैंने न तो ‘तेल’ देखा और न तेल की धार ही देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ये ‘तेल’ और तेल की धार ही फंसाती नजर आ रही है। अरे भाई, आप लोगों की बिरादरी के बारे में तो वैसे ही कहा भी जाता है कि आप गड़े मुर्दे देखकर भी बता दें कि आदमी मरा किस मर्ज से होगा? फिर कागज पर आपकी कलम कैसे फिसल गई।

आपके और आपकी बिरादरी के लोगों के लिए सलाह है आगे से ध्यान रखें कागज की भी नब्ज जरूर टटोल लें साहब!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed