{"_id":"e2457b23241444d5f3b0cb9de927ee59","slug":"gossip-about-officer-dehradun-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम होता नहीं, तो मांगते क्यों हैं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम होता नहीं, तो मांगते क्यों हैं?
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 Jan 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून में आजकल पेयजल निर्माण निगम कई काम कर रहा है। खेल विभाग का खेल परिसर, बहुद्देश्यीय हॉल, वन विभाग का भवन आदि।
विज्ञापन
मगर न तो कहीं काम समय पर पूरा हो सका है और न ही पूरा होने की उम्मीद है। हाल यह है कि खेल विभाग के अधिकारी भी अब झल्लाने लगे हैं। खेल विभाग के अधिकारियों से जब परेड ग्राउंड में खेल परिसर के निर्माण में देरी का कारण पूछा गया तो वे झल्लाते हुए बोले कहां फंस गए यार।
फिर सहज होकर बोले की निर्माण कर रही कंपनी अपने ही राज्य की है, जब इसे काम न दो तो काम-काम करके आगे-पीछे घूमती रहती है और काम दिया तो समय पर पूरा करना इनके बस की नहीं।
विज्ञापन
काम होता नहीं तो मांगते क्यों हैं। तभी एक साहब बोल पड़े जब सबकुछ पता है तो देते ही क्यों हो। बेवकूफ कौन तुम ही तो हो। इतना कहकर वह अधिकारी वहां से चला गया और सब उसको हैरानी भरी नजरों से देखते ही रहे।
विज्ञापन