फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gossip about officer

...लो जी पढ़ लो अफसरों की लापरवाही के किस्से

Fri, 20 Jun 2014 05:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Jun 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
gossip about officer

अमर उजाला कुछ और विभागों के हाकिमों की लापरवाही आपके सामने लाया है। जानने के लिए पढ़ें...

विज्ञापन


देहरादून में उमस भरी गर्मी बढ़ी तो साहब अवकाश पर चले गए। इधर जनता जिन्हें पेंशन चाहिए थी, वे घूमते रहे।

शिकायतें मातहतों को झेलनी पड़ी तो वे साहब पर गुस्साएं हैं। लोग उनके पास आ रहे हैं तो गुस्साते हैं कि साहब विदेश से घूम कर आ जाएं तो आना।

लाभार्थियों का चेहरा देखकर मातहतों के माथे पर शिकन पड़ जाती है। एक ने पूछा कि तो बोले कि बाद में आना पेंशन के लिए साहब तुम्हारे पैसे से विदेश घूम रहे हैं।

पता नहीं किसे झटका देगी ये बिजली

gossip about officer

भीषण गर्मी में देहरादून का आम आदमी बार-बार लग रहे पावर कट से परेशान हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजों से लो वोल्टेज में आए मुखिया जी को भी पावर अपने बढ़ाने के लिए बैठे-बिठाए मुद्दा हाथ लग गया।

कुर्सी की पावर कायम रखने के लिए छह महीने में जनता का विश्वास जीतकर आने की मजबूरी के आगे मुखिया जी लोकसभा चुनाव के बाद से ही माकूल जगह तलाशने में लग गए।

बस फिर तो क्या था पावर बचाने को डोईवाला और धारचूला में पावर स्टेशन खोल दिए। यहां पर आनन-फानन में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई।

अंदरखाने यह भी फरमान अधिकारियों को सुना दिया कि प्रदेश को भले ही बाइस घंटे बिजली मिले न मिले, लेकिन इन जगहों पर चौबीस घंटे बिजली रहनी चाहिए।

फिर भी बिजली है कि लगातार झटके दिए जा रही है। अब यह तो भविष्य ही बताएगा कि न जाने ये बिजली कहां और किसे कितने जोर का झटका देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो सस्ती हवाई सेवा का दावा हो जाएगा हवाई

gossip about officer

सरकार की पिथौरागढ़ के लिए सस्ती हवाई सेवा की तैयारी है। इससे शिक्षा निदेशालय में इन दिनों जो कोई भी पहुंच रहा है कुछ अफसर उनसे पूछ रहे हैं कि पिथौरागढ़ के हो तो सस्ती हवाई सेवा का लाभ उठाओगे।

वहीं कुछ अफसरों का कहना है कि यह सब चुनाव तक के लिए है। चुनाव के बाद सस्ती हवाई सेवा का दावा हवाई हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed