{"_id":"f8c6becfe1d3f9cdb6c30bb7089c815e","slug":"gossip-about-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई से हो रही टांग खिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई से हो रही टांग खिंचाई
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 18 Mar 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
सूचना का अधिकार अधिनियम यूं तो सचाई जानने का जरिया है, लेकिन कृषि विभाग के अफसरों ने इसे एक-दूसरे को नीचा दिखाने का हथियार मान लिया है।
विज्ञापन
खेल ज्यादा चल रहा है टांग खिंचाई का खेल
इन दिनों विभाग में काम कम, अफसरों के बीच एक-दूसरे की टांग खिंचाई का खेल ज्यादा चल रहा है, वह भी आरटीआई के जरिये। हाल ही में एक अफसर ने अपने किसी परिचित के नाम से दूसरे अफसर से जुड़े मामलों की जानकारी मंगवा ली।
विज्ञापन
मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। अब संबंधित अफसर तारीखों पर चक्कर काटते तो आरटीआई लगवाने वाले अफसर के चेहरे पर कातिलाना खुशी तैरने लगती।
हालांकि, वह खुद भी सेफ नहीं रहे। खेल समझ चुके अफसर ने भी एक दोस्त के जरिये आरटीआई लगवा दी है। अब सोच-समझकर जवाब तैयार किया जा रहा है कि कहीं उनके जैसा हाल न हो जाए।
विज्ञापन