{"_id":"2e1aecfe61cdccd60138119a8e7e9817","slug":"gossip-about-narendra-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब के दफ्तर में नहीं दिख रहा मोदी असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब के दफ्तर में नहीं दिख रहा मोदी असर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 05 Nov 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
आजकल सब जगह साफ सफाई और स्वच्छता को लेकर शोर का जोर है। भई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो देश भर में सफाई अभियान का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
साहब की परेशानी की वजह भी वाजिब
शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए जो महकमा लोगों को स्वच्छता और साफ सफाई रखने की नसीहत देता है, उसके साहब ही आजकल परेशान हैं। साहब की परेशानी की वजह भी वाजिब है।
विज्ञापन
जिस दफ्तर से जिले की सेहत की तमाम योजनाएं-नीतियां बनती हैं, वहां पर गंदगी का अंबार लगा है। जिले की सेहत के मुख्य अधिकारी मातहतों को बार-बार गंदगी साफ करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन कोई इस पर अमल करने को तैयार ही नहीं।
विज्ञापन
हर मातहत इससे पल्ला झाड़ने पर लगा हुआ है। लगता है साहब की परेशानी को कोई सुलझाना नहीं चाहता है। बता रहे हैं कि इस सफाई को लेकर पहले भी कुछ लोग अपना सिर नोंचवा चुके हैं, इसलिए कोई इस पर अब आगे बढ़ने को तैयार नहीं है।