{"_id":"234087b65e45d29109ea65d384b174bb","slug":"gossip-about-mobile-call-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कॉल बनी जी का जंजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कॉल बनी जी का जंजाल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Sep 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
साहब एक मोबाइल कंपनी में लोगों को कंपनी की स्कीम के बारे में जागरूक करने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
लोगों को बताते हैं कि वह फर्जी कॉल से कैसे बचें, किस तरह शिकायत करें, लेकिन जब खुद इस तरह की कॉल के जाल में फंसे तो समझ आया कि जागरूक होने का भाषण देना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल इस तरह के जालसाजों से बचना।
उनके पास हर सप्ताह कम-से-कम दो काल इस तरह के आ रहे हैं, लेकिन वह मोबाइल कंपनी में होने के बावजूद कॉल करने वालों का कुछ कर नहीं पा रहे। मोबाइल फोन स्विच ऑफ निकलता है और आईडी भरोसेमंद नहीं होती।
विज्ञापन
सब कुछ ‘अज्ञात’ में जा रहा है। आलम यह है कि अब साहब से इस तरह के कॉल से बचने का तरीका भी पूछो तो चिढ़ जाते हैं। कहते हैं- थाने जाओ, कंपनी में क्या करने आए हो?
विज्ञापन
यह बात दीगर है कि खुद चक्कर काटने से बचने के लिए उन्होंने खुद अभी तक थाने का रुख नहीं किया। ऐसे ही लोगों के लिए तो कहा गया है- पर उपदेश कुशल बहुतेरे....।