{"_id":"41b1d7a8661e86b0140dad3dcbe3ee04","slug":"gossip-about-guldar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार दिखा लेकिन किसी को बता नहीं सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार दिखा लेकिन किसी को बता नहीं सकते
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 14 Sep 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के एक बड़े वानिकी संस्थान में पिछले कई महीनों से गुलदार का आतंक है। वन विभाग के पास शिकायत जाती है तो वह कहते हैं कि उनकी टीम गश्त करके इसकी पहचान करेगी।
विज्ञापन
एक दिन संस्थान के एक बड़े अधिकारी के सामने अचानक गुलदार आ धमका। साहब ने जैसे तैसे छिपकर जान बचाई और मोबाइल से तस्वीरें भी ले ली।
लेकिन साहब वन विभाग तक यह तस्वीरें इसलिए नहीं भेजना चाहते कि कहीं उनके आला अधिकारी इस हरकत पर उन्हें डांट न लगा दें। फिलहाल संस्थान में गुलदार का आतंक कायम है।
विज्ञापन