{"_id":"90df81297f6da055fcd7d5a4afa1c244","slug":"gossip-about-forest-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं क्यों पकडूं सांप?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं क्यों पकडूं सांप?
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 11 Sep 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन महकमे में एक कर्मचारी आजकल बुरी तरह से घबराया और गुस्साया हुआ है। आखिर आला अधिकारियों ने शिकायतों केआधार पर जिम्मेदारी जो बदल दी।
विज्ञापन
खुलेतौर पर पेड़ कटने के नाम पर वसूली करने वाले यह कर्मचारी अब शहर में निकलने वाले जंगली जीव जंतुओं को पकड़ने में लगा दिए गए हैं। महाशय, आजकल सिफारिशें लगाते हुए घूम रहे हैं। उनका रोष है कि क्या अब वह सांप पकड़ने को रह गए लेकिन अपनी भ्रष्टाचारी हकीकत से वह अनजान बने रहते हैं।
विज्ञापन
एक दिन तो कर्मचारी अपने अधिकारी केपास ही गुहार लगाने चला गया, बाल बच्चों का वास्ता दिया कि कहीं सांप ने काट लिया तो क्या होगा लेकिन अधिकारी मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
कहते हैं, तनख्वाह तो पूरी ही मिलेगी लेकिन बड़े साहब क्या जानें कि तनख्वाह के अलावा ऊपरी कमाई का रास्ता बंद जो हो गया है।