फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gossip about doctor

मरीज देखकर बढ़ता है डॉक्टर का मर्ज

Thu, 18 Sep 2014 03:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Sep 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
gossip about doctor

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के हैं एक डॉक्टर साहब। डॉक्टर साहब की खूबी है कि कम उम्र में ही काफी मुकाम हासिल कर लिए। कभी प्रदेश के मुखिया रहे नेताजी का भी मर्ज देखते आते हैं।

विज्ञापन


सो बातों और हरकतों में थोड़ा नजाकत भी नजर आती है। इन डॉक्टर साहब की एक और कमी इनकी खूबियों पर पानी फेर देती है। दरअसल, मरीजों का मर्ज देखने वाले इन डॉक्टर साहब का मर्ज मरीजों की भीड़ देखकर बढ़ जाता है।
विज्ञापन


अब सरकारी अस्पताल है, सो मरीजों की भीड़ बढ़ती देखकर ये डॉक्टर साहब चुपके से किसी न किसी बहाने इधर-उधर खिसक लेते है। अब भला मरीज इंतजार में खड़े रहें इनकी बला से। ये तो तभी पहुंचते हैं जब ज्यादातर मरीज थककर इधर-उधर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर साहब! शाम को जिस प्राइवेट क्लीनिक में जाते हो वहां भी इन गरीब और जरूरतमंद मरीजों की नजर हैं। वहां तो मरीजों को देखकर ऐसा मर्ज नहीं बढ़ता होगा। कभी प्राइवेट क्लीनिक में इन मरीजों की नजर में पड़ गए तो फिर क्या होगा डाक्टर साहब?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed