{"_id":"3c0c1b7f620f1011a3ac563aacebc068","slug":"gossip-about-dehradun-mayor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक-मजाक में दून के मेयर ये क्या बोल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक-मजाक में दून के मेयर ये क्या बोल गए
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 26 Oct 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून नगर निगम की आय में बढ़ोतरी करने के लिए दून के मेयर ने अजीब तरीका सुझाया। शहरी विकास विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मेयर ने मंत्री प्रीतम सिंह से कहा कि शहर में इतने शराब के ठेके हैं।
विज्ञापन
लोग ठेकों से शराब लेकर और पीकर हमारे बनाए हुए रास्तों और पुलिया से घर पहुंचते हैं। अगर यह पुलिया और रास्ते ही खराब हो तो कोई भी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए आबकारी विभाग से हमें भी हिस्सा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
तर्क सुनकर सभी हंसकर लोट पोट हो गए। लेकिन मेयर ने कहा कि वह गंभीर है तो सभी चुप होकर एक दूसरे को ताकने लगे।
दफ्तर छोड़ मंत्रियों के घरों पर कर रहे काम कर्मचारी
शिक्षा विभाग हो या फिर कृषि विभाग दोनों विभागों में हाल यह है कि कर्मचारी दफ्तर नहीं बल्कि मंत्रियों के घरों पर काम कर रहे हैं।
कृषि मंत्री तो घर का पूरा काम इस कर्मचारी से कराते हैं। वही नियमों को ताक पर रखकर शिक्षा मंत्री भी कुछ शिक्षकों को अपने यहां अटैच किए हुए हैं।